अगर आप एंटी-बायोटिक्स नहीं लेना चाहते तो आजमा सकते हैं वो पुराने नुस्खे जो आपके परिवार के बड़े-बुजुर्ग अपनाते रहे हैं।
बदलते मौसम के कारण एलर्जी और सर्दी-जुकाम काफी आम है। बहती नाक, खराब गले और खांसी जैसी समस्याएं तो सर्दियों में काफी आम है। ऐसे में अगर आप एंटी-बायोटिक्स नहीं लेना चाहते तो आजमा सकते हैं वो पुराने नुस्खे जो आपके परिवार के बड़े-बुजुर्ग अपनाते रहे हैं। इसकी वजह है इन नुस्खों में शामिल प्रॉकृतिक चीज़ें और उनके असर कारक गुण। आइए जानते हैं उन नैचुरल चीज़ों के बारे में जो सर्दी और खराब गले में खाने की सलाह दी जाती हैं।
अदरक- सर्दी-खांसी में सबसे पहले हमें जो सलाह मिलती है वह है अदरक वाली चाय पीने की। अदरक ख़राब गले से परेशान लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह कमाल का नुस्खा न केवल आपके गले का दर्द कम करता है बल्कि यह बलगम को साफ करने में भी मदद करता है। इतने सारे फायदों के साथ इसके एंटी-बैक्टेरियल तत्व थ्रोट इंफेक्शन बढ़ानेवाले बैक्टेरिया स्ट्रेप्टोकोकस को भी बढ़ने नहीं देते।
मुलेठी- यह भी एक लोकप्रिय औषधि है जिसे सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में काफी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके गले की परेशानी बहुत अधिक बढ़ गयी है तो आप मुलेठी का एक टुकड़ा चबा सकते हैं। इसे शहद के साथ लेने से एंटी-बैक्टेरियल के तौर पर इसके फायदे और मिल सकते हैं।
लौंग- इसे एक शक्तिशाली एनेस्थेटिक या दर्द को कम करनेवाली चीज़ के तौर पर जाना जाता है। लौंग चबाने से आपको सूजन और दर्द से राहत मिलती है और इसके एंटीबैक्टेरियल तत्व गले में दर्द की शुरुआती समस्याओं से बचाता है। यही नहीं यह आपकी सांसों की बदबू भी दूर भगाता है।
लहसुन- लहसुन रोगाणुरोधी तत्वों से भरपूर है और यह ख़राब गले को आराम देता है। रात में सोने से पहले एक लहसुन की कली खाएं सर्दी और खराब गले की समस्या से आपको राहत मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें