Home remedies and health news headlines posted throughout the day, every day.

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018

इन 5 घरेलू उपायों से भगाएं घर के कॉकरोच | OU4HOMEREMEDIE

बरसात के मौसम में घरों में सीलन बढ़ जाती है और कॉकरोचों के पनपने के लिए ये सबसे अनुकूल समय होता है. इनके सबसे अधि‍क पनपने की जगहें किचन और स्टोर रूम होती है


बाजार में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं जो ये दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से कॉकरोच हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे लेकिन इस रासायनिक चीजों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए खतरा भी साबित हो सकता है खासतौर पर तब जब आपके घर में छोटे बच्चों हो.

ऐसे में बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं :

1. लौंग की गंध
तेज गंध वाला लौंग भी कॉकरोचों को भगाने के लिए एक अच्छा उपाय है. किचन की दराजों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख दीजिए. इस उपाय से कॉकरोच भाग जाएंगे.

2. बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाकर रखने से
एक कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर छिड़क दें. चीनी का मीठा स्वाद कॉकरोचों को आकर्षि‍त करता है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का. समय-समय पर इसे बदलती रहें.

3. तेजपत्ते का इस्तेमाल
तेजपत्ते की गंध से कॉकरोच भागते हैं. घर के जिस कोने में कॉकरोच हों वहां तेजपत्ते की कुछ पत्ति‍यों को मसलकर रख दें. कॉकरोच उस जगह से भाग जाएंगे. दरअसल, तेजपत्ते को मसलने पर आपको हाथों में हल्का तेल नजर आएगा. इसी की गंध से कॉकरोच भागते हैं. समय-समय पर पत्ति‍यां बदलते रहें.


4. केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से
केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से भी कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन इसकी बदबू से निपटने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा.

5. बोरेक्स के इस्तेमाल से
प्रभावित जगहों पर बोरेक्स पाउडर का छिड़काव कर दें. इससे कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन ये खतरनाक साबित भी हो सकता है. बोरेक्स पाउडर का छिड़काव करने के समय ये ध्यान रखें कि वो बच्चें की पहुंच से दूर हो.



कुछ अन्य टिप्स:
- पानी के निकास वाली सभी जगहों पर जाली लगी होनी चाहिए.
-फल-सब्जी के छिलकों को ज्यादा समय तक घर में न रहने दें.
-कॉकरोचों की संख्या बढ़ने से पहले ही हरकत में आ जाएं.
-स्प्रे करने के दौरान अपनी त्वचा को ढककर रखें.

Share:

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

सर्दी-खांसी और ख़राब गले जैसी समस्याओं में असरदार हैं ये 4 नैचुरल चीज़ें

अगर आप एंटी-बायोटिक्स नहीं लेना चाहते तो आजमा सकते हैं वो पुराने नुस्खे जो आपके परिवार के बड़े-बुजुर्ग अपनाते रहे हैं।


बदलते मौसम के कारण एलर्जी और सर्दी-जुकाम काफी आम है। बहती नाक, खराब गले और खांसी जैसी समस्याएं तो सर्दियों में काफी आम है। ऐसे में अगर आप एंटी-बायोटिक्स नहीं लेना चाहते तो आजमा सकते हैं वो पुराने नुस्खे जो आपके परिवार के बड़े-बुजुर्ग अपनाते रहे हैं। इसकी वजह है इन नुस्खों में शामिल प्रॉकृतिक चीज़ें और उनके असर कारक गुण। आइए जानते हैं उन नैचुरल चीज़ों के बारे में जो सर्दी और खराब गले में खाने की सलाह दी जाती हैं।

अदरक- सर्दी-खांसी में सबसे पहले हमें जो सलाह मिलती है वह है अदरक वाली चाय पीने की। अदरक ख़राब गले से परेशान लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह कमाल का नुस्खा न केवल आपके गले का दर्द कम करता है बल्कि यह बलगम को साफ करने में भी मदद करता है। इतने सारे फायदों के साथ इसके एंटी-बैक्टेरियल तत्व थ्रोट इंफेक्शन बढ़ानेवाले बैक्टेरिया स्ट्रेप्टोकोकस को भी बढ़ने नहीं देते।

मुलेठी- यह भी एक लोकप्रिय औषधि है जिसे सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में काफी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके गले की परेशानी बहुत अधिक बढ़ गयी है तो आप मुलेठी का एक टुकड़ा चबा सकते हैं। इसे शहद के साथ लेने से एंटी-बैक्टेरियल के तौर पर इसके फायदे और मिल सकते हैं।


लौंग- इसे एक शक्तिशाली एनेस्थेटिक या दर्द को कम करनेवाली चीज़ के तौर पर जाना जाता है। लौंग चबाने से आपको सूजन और दर्द से राहत मिलती है और इसके एंटीबैक्टेरियल तत्व गले में दर्द की शुरुआती समस्याओं से बचाता है। यही नहीं यह आपकी सांसों की बदबू भी दूर भगाता है।

लहसुन- लहसुन रोगाणुरोधी तत्वों से भरपूर है और यह ख़राब गले को आराम देता है। रात में सोने से पहले एक लहसुन की कली खाएं  सर्दी और खराब गले की समस्या से आपको राहत मिलेगी।

Share:

ब्लॉग आर्काइव

Unordered List

Support

iklan banner