बरसात के मौसम में घरों में सीलन बढ़ जाती है और कॉकरोचों के पनपने के लिए ये सबसे अनुकूल समय होता है. इनके सबसे अधिक पनपने की जगहें किचन और स्टोर रूम होती है
ऐसे में बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं :
1. लौंग की गंध
तेज गंध वाला लौंग भी कॉकरोचों को भगाने के लिए एक अच्छा उपाय है. किचन की दराजों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख दीजिए. इस उपाय से कॉकरोच भाग जाएंगे.
2. बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाकर रखने से
एक कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर छिड़क दें. चीनी का मीठा स्वाद कॉकरोचों को आकर्षित करता है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का. समय-समय पर इसे बदलती रहें.
3. तेजपत्ते का इस्तेमाल
तेजपत्ते की गंध से कॉकरोच भागते हैं. घर के जिस कोने में कॉकरोच हों वहां तेजपत्ते की कुछ पत्तियों को मसलकर रख दें. कॉकरोच उस जगह से भाग जाएंगे. दरअसल, तेजपत्ते को मसलने पर आपको हाथों में हल्का तेल नजर आएगा. इसी की गंध से कॉकरोच भागते हैं. समय-समय पर पत्तियां बदलते रहें.
4. केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से
केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से भी कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन इसकी बदबू से निपटने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा.
5. बोरेक्स के इस्तेमाल से
प्रभावित जगहों पर बोरेक्स पाउडर का छिड़काव कर दें. इससे कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन ये खतरनाक साबित भी हो सकता है. बोरेक्स पाउडर का छिड़काव करने के समय ये ध्यान रखें कि वो बच्चें की पहुंच से दूर हो.
कुछ अन्य टिप्स:
- पानी के निकास वाली सभी जगहों पर जाली लगी होनी चाहिए.
-फल-सब्जी के छिलकों को ज्यादा समय तक घर में न रहने दें.
-कॉकरोचों की संख्या बढ़ने से पहले ही हरकत में आ जाएं.
-स्प्रे करने के दौरान अपनी त्वचा को ढककर रखें.








0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें